समाधान दिवस (संभव) में 29 शिकायतें प्राप्त — अधिकतर का हुआ तत्काल निस्तारण

Spread the love

सोनभद्र, ।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले समाधान दिवस (संभव) के तहत आज नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सोनभद्र की  अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी  मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न निकायों से कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं — जिनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र से 4, नगर पंचायत घोरावल से 0, चुर्क-घुर्मा से 2, चोपन से 5, ओबरा से 3, रेनुकूट से 3, पिपरी से 5, दुद्धी से 3, डाला बाजार से 1 तथा अनपरा से 3 शिकायतें शामिल रहीं।

मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल एवं मार्ग प्रकाश से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का तत्काल निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया।

अधिशासी अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है तथा इस दिशा में नगर पालिका परिषद द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है।

इस अवसर पर नगर पालिका के सदस्यगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *