टांगापाथर में परोपकार सेवा समर्पण समिति ने ग्रामीण बच्चों को बतायी प्रेरणादायक बातें

Spread the love

रेणुकूट। म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के डंड़ीहरा ग्राम के टोला टांगापाथर में परोपकार सेवा समर्पण समिति व स्प्रिंकलिंग स्माइल संस्था द्वारा कन्या-बालक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकार किशन पांडेय ने किया। इस अवसर पर 200 से अधिक बालक-बालिकाओं को स्वादिष्ट भोजन कराया गया और उन्हें जीवन मूल्यों, नैतिकता एवं आत्मविश्वास से जुड़ी प्रेरणादायी बातें सिखाई गईं। कार्यक्रम में ललित मोहन मिश्रा, गोपीचंद मौर्य, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, आनंद शुक्ला, आर.एन. यादव सहित अनेक गणमान्यजनों ने बच्चों को संस्कारों का महत्व बताया। महिलाओं के सामाजिक समूह ने कल्पना शुक्ला के नेतृत्व में बच्चों के साथ खेलकूद व ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ कराईं तथा उपहार वितरित किए। संस्था ने 50 से अधिक जरूरतमंद व बुजुर्गों को वस्त्र व सामग्री भी दी। भोजन व्यवस्था डी.एस. बिष्ट व उनकी टीम ने की, जिससे लगभग 300 लोगों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक राजकुमार यादव व सहयोगी जितेन्द्र के नेतृत्व में हुआ। यह आयोजन मानवता, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *