दुद्धी में दहन होगा रावण का 51 फीट का पुतला

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बे के ऐतिहासिक श्री रामलीला मैदान पर गुरुवार को 51 फिट का रावण की पुतला दहन की जाएगी। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने बताया कि जौनपुर के कारीगर एकलाख रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।  रावण दहन की लीला को यादगार बनाने में कमेटी जुटी हुई है।
   कारीगर एकलाख ने बताया कि दुद्धी की श्री रामलीला काफी पुराना हैं और यहां पर कई बार मैं पुतले बनाने का काम किया हूँ, पिछली बार मैं दुद्धी नहीं आ पाया था। उन्होंने बताया कि इस बार दुद्धी में रावण दहन को और ऐतिहासिक बनाने की कोशिश कर रहा हूँ। बताया कि रावण पुतला तैयार हो गई है अब उसको अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटे हैं। इस बार दुद्धी में रावण का 51 फिट का पुतला दहन होगा। रावण के पुतले की लम्बाई के हिसाब से तैयार किया जा रहा है ताकि रावण दहन के समय आसानी से जलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *