चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पहल सिलाई मशीनें एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित

Spread the love

हजारीबाग।एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने अपने सामुदायिक विकास-सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) कार्यक्रम के अंतर्गत चट्टी बरियातु पंचायत भवन में परियोजना प्रभावित गांवों की 60 महिलाओं को सिलाई मशीनें एवं सिलाई प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाणपत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना है।

इस अवसर पर संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती राखी गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, *”यह पहल केवल मशीनों के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की ओर एक मजबूत कदम है। जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो पूरा समाज प्रगति करता है।”*

कार्यक्रम में पंचायत की सरपंच श्रीमती अनिता देवी एवं मुखिया श्री झरिलाल महतो भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की और महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने हुनर को रोज़गार में परिवर्तित करें।

चट्टी बरियातु कोल परियोजना के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कई विकासपरक कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे स्थानीय समुदाय का सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *