सोनभद्र, ।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले समाधान दिवस(सम्भव)कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई का आयोजन अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में विभिन्न नगरीय निकायों से कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र से 3, नगर पंचायत घोरावल से 0, चुर्क-घुर्मा से 2, चोपन से 4, ओबरा से 2, रेनुकूट से 5, पिपरी से 5, दुद्धी से 2, डाला बाजार से 1 तथा अनपरा से 3 शिकायतें शामिल थीं।
शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था से संबंधित विषय प्रमुख रहे। अधिशासी अधिकारी कुमार ने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया तथा कई मामलों का निस्तारण तत्काल कराया गया।
इस अवसर पर नगर निकायों के सदस्यगण एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई।
