शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भाजपा परिवार के साथ सुनी मन की बात का 126 वां एपिसोड

Spread the love

 रायपुर,/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यकम के 126 वें एपिसोड को संबोधित किया। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वार्ड 38 खंडेलवाल कॉलोनी में दुर्ग भाजपा परिवार के साथ मन की बात सुनी। मन की बात सुनने आए क्षेत्रवासियों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी मिली।

पीएम मोदी ने मन की बात में संवाद करते हुए उन्होंने गांधी जयन्ती, भगत सिंह, लता मंगेशकर और RSS के शताब्दी वर्ष को याद किया। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता और लोकल उत्पादों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में देशी उत्पादों को प्राथमिकता देना न केवल परंपराओं को मजबूत करता है बल्कि छोटे और सीमांत उद्योगों को भी फायदा पहुंचाता है। देश के हस्तशिल्प और हैंडलूम उद्योग में नवाचार, और युवाओं के लिए भगत सिंह जैसे नायकों की प्रेरणा को शेयर किया। पीएम ने दिवाली के पर्व से पहले हर नागरिक से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पाद खरीदें और अपने देश की अर्थव्यवस्था को जमीनी स्तर तक मजबूत करें।

मन की बात में खादी और स्वदेशी को बढ़ावा –

प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयन्ती के महत्व को याद करते हुए महात्मा गांधी के स्वदेशी और खादी पर जोर की बात की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद खादी की लोकप्रियता में कमी आई थी, लेकिन पिछले 11 वर्षों में इसकी मांग और बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिन खादी उत्पाद खरीदें और गर्व से उसे स्वदेशी घोषित करें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, पार्षद रामू सेन,  जीतेन्द्र महोबिया, कुलेश्वर साहू, साजन जोसफ, विनीत चोपड़ा, अरुण दुग्गड़, नितिन बरमेचा सहित बड़ी संख्या में सदर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *