मिशन शक्ति 5 के तहत महिला हितैषी ग्राम प्रधानों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की महिला ग्राम प्रधानों की प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

NTPC

महिलाएं राष्ट्र की सृजन शक्ति हैं। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होगी-सीडीओ

भदोही/ महिलाओं को सशक्त बनाने एवं ग्राम स्तर पर नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की दिशा में मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की महिला ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन, भदोही में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्हें मातृशक्ति की संज्ञा दी और उनके अधिकारों, दायित्वों तथा प्रशासनिक भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि —“महिलाएं राष्ट्र की सृजन शक्ति हैं। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होगी। महिला प्रधानों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।”इस प्रशिक्षण में कुल 31 महिला ग्राम प्रधानों को प्रतिभागिता हेतु चयनित किया गया, जिन्हें ग्राम पंचायत संचालन, महिला एवं बाल अधिकार, वित्तीय प्रबंधन, योजनाओं का क्रियान्वयन, महिला सुरक्षा, स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्थानीय शासन से संबंधित विविध विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

ए.के. सिंह, उप निदेशक (पंचायती राज), अश्वनी कुमार सिंह, उप निदेशक, कृषि,ज्ञानप्रकाश, जिला विकास अधिकारी,संजय कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकाररी, राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, पुलिस लाइन, भदोही इन सभी अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागीय अनुभवों के आधार पर महिलाओं को जागरूक किया तथा ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। अधिकारियों ने महिला प्रधानों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने गांव में महिला हितैषी योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें और दूसरों के लिए एक प्रेरणा बनें। कार्यशाला में सहभागिता करने वाली महिला प्रधानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें अपने कार्यों को बेहतर ढंग से समझने और क्रियान्वित करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला स्तरीय मिशन शक्ति टीम एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *