बीएसएल के सीएसआर विभाग तथा एमईपीएल के द्वारा परिधीय गाँव के युवाओं को नि: शुल्क प्रशिक्षण

Spread the love

बोकारो । बीएसएल के सीएसआर विभाग के तत्वावधान में महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल)  द्वारा सरकारी और निजी संगठनों में भर्ती हेतु  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 03 बैच में  परिधीय क्षेत्रों के लगभग 300 लाभार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की शुरुआत 27 सितम्बर को महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड सेंटर, चास में हुई. उद्घाटन कार्यक्रम में  बीएसएल के अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा)  सुरेश रँगानी एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी के साथ सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक बी बनर्जी एवं महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

ज्ञातव्य है कि बीएसएल के सीएसआर के तहत विगत 23.06.2025 को सीएसआर विभाग और महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) के बीच परिधीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए एक एमओए पर हस्ताक्षर किया गया था. अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा)  रँगानी ने अपने सम्बोधन में छात्रों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया. अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने भी बीएसएल एवं महेंद्र एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के इस संयुक्त पहल पर प्रकाश डालते हुए लाभार्थियों के लिए इसे उपयोगी बताया. कार्यक्रम का संचालन महा प्रबंधक (सीएसआर) के नेतृत्व में सीएसआर विभाग  द्वारा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *