बी एस एल के राजभाषा विभाग के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बोकारो। बी एस एल के राजभाषा विभाग के द्वारा आज दिनांक 27 सितम्बर को राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में गैर संकार्य समूह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया.

इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडली द्वारा किया जाएगा तथा विजेताओं को राजभाषा पखवाड़ा 2025 के समापन समारोह में पुरस्कृत किया गाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा विभाग के आलोक कुमार, उपमहाप्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी, (संपर्क एवं प्रशासन) एवं मानस चन्द्र रजवार, सहायक प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) के द्वारा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *