सोनभद्र। एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवाद पथ प्रदर्शक पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के 109 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की 109 वीं जयंती जनपद सोनभद्र के सभी मण्डल शक्ति केन्द्र व बूथ और सभी वार्डों में मनाई गई व भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व संचालन जिला मंत्री कार्यक्रम संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष कुशल संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखने वाले पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 एवं उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई। उन्होंने भारत के सनातन विचारधारा को अनुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी । उनके पदचिन्हों पर चलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को मजबूत किया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पद चिन्हों पर चलकर उत्तर प्रदेश की जनता को मजबूत करने मे पूरी ताकत लगा रहे है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय देश को समृद्ध कि राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले है।
संगोष्ठी को मुख्य रूप से विधायक घोरावल अनिल मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत , धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, शारदा खरवार ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने आये हुए अतिथियों व सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संगोष्ठी मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, चेयरमैन ममता सिंह, बीएन गुप्ता, उमेश पटेल, दिलिप , पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, दिलिप मौर्या, राघो सिंह, मनीष पटेल, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, विशाल गुप्ता, मंजू गिरी, ज्योति खरवार, सुनिल सिंह, मनोज सोनकर, सत्येन्द्र आर्य, कमलेश खांम्भे, अतुल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
