जीएसटी का लाभ आमजन तक पहुॅचाएं व्यापारी- अरुण सिंह 

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने क्रय विक्रय सहकारी समिति में लगाया एक पेड़ मां के नाम 

अहरौरा, मिर्जापुर/  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह बुधवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे अहरौरा पहुंचकर खरंजा तिराहे से पैदल बाजार भ्रमण कर आलू मिल तक पहुंचे। इस बीच जगह जगह रुककर दुकानदारों से घटी हुई जीएसटी के विषय में जानकारी प्राप्त किया और उसका लाभ ग्राहकों को देने को कहा।

 राष्ट्रीय महासचिव का अहरौरा के भाजपा कार्यकर्ताओ ने खरंजा त्रिमुहानी पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विनित सिंह, जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह अहरौरा मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी , महेन्द्र सिंह, गोपाल दास गुप्ता,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ खड़ंजा त्रिमुहानी से पटवा टोला होते हुए चौक बाजार होते हुए आलू मिल के पास तक पहुंचे। इस बीच जगह जगह रुककर कर दुकानदारों से जीएसटी बचत के विषय में जानकारी प्राप्त किया और पूछा की पहले इस सामान का दाम क्या था अब जीएसटी कम होने पर क्या दाम है।

राष्ट्रीय महासचिव ने कम हुए जीएसटी का लाभ ग्राहकों को देने को कहा। इसके बाद क्रय विक्रय सहकारी समिति में पहुंच कर एक पेड़ मां के तहत पीपल, पाकड़, बरगद के पौधे लगाए इस बीच बन विभाग के रेंजर आनंद शेखर उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *