सीएमपीडीआई ने भारत सेवाश्रम संघ के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

रांची ।  सीएमपीडीआई ने अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्रामीण समुदायों तक स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को मजबूत करने के लिए भारत सेवाश्रम संघ को एक एम्बुलेंस सौंपी है। सीएमपीडीआई ने आज एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएमपीडीआई के मानव संसाधन विकास/सीएसआर विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ भारत सेवाश्रम संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

NTPC

यह एम्बुलेंस मोबाइल मेडिकल यूनिट चिकित्सा शिविरों के आयोजन में सहायता प्रदान करेगी। इससे महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जाएगी तथा रांची के आसपास के दूरदराज एवं सुदूरवर्ती गांवों/इलाकों में निवास करने वाले लोगों की तत्काल स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *