शताब्दी संकल्प विजन डॉक्यूमेंट 2047 में भागीदारी हेतु क्यू0आर0 कोड स्कैन कर दें अपने सुझाव – जिलाधिकारी

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने जनपद वासियों से अपील की है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश  मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ जी के विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प विजन डॉक्यूमेंट 2047 में भागीदारी हेतु क्यू0आर0 कोड स्कैन कर अपना महत्वपूर्ण सुझाव विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश में दें, इस विजन में तेजी लाने हेतु सभी जनमानस के महत्वपूर्ण सुझाव आवश्यक है। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का साझा लक्ष्य है। सरकार की कोई भी योजना तभी सफल होती है, जब जनता उसे विश्वास और सक्रिय सहभागिता के साथ आगे बढ़ाती है। विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना भी हर प्रदेशवासी के सहयोग से ही साकार होगी। विजन 2047 हमारे लिए एक ऐसा संकल्प कि हम उत्तर प्रदेश को न केवल भारत का सबसे सशक्त और समृद्ध राज्य बनाएँगे, बल्कि दुनिया के सामने विकास, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का आदर्श भी पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *