अराजक तत्वों ने नंदी जी की प्रतिमा खंडित किया 

Spread the love

ग्रामीणों में आक्रोश कार्रवाई की मांग 

अहरौरा, मिर्जापुर/ स्थानीय थाना क्षेत्र के फरहदां गांव में स्थित शिव जी मंदिर पर स्थापित  नंदी जी की मूर्ति को शनिवार की रात्रि किसी अराजक तत्व ने तोड़ दिया रविवार की सुबह नंदी जी की मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोग आक्रोशित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया की फरहदा गांव में किसी अराजक तत्व ने नन्दी जी की प्रतिमा खंडित कर उनके मुंख और कान सिंह को पत्थर से तोड़ दिया है। अराजक तत्व की तलाश की जा रही है शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *