जीएसटी सुधार कर केन्द्र सरकार ने लघु मध्यम उद्यमियों को बड़ी राहत दी – साधना सिंह 

उद्योग व्यापार मंडल डेढ़गांवा बाजार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं राज्य सभा सांसद साधना सिंह 

सकलडीहा। व्यापारियों के संगठित होने से व्यापार का विकास होता है। साथ ही व्यापारी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई तकनीकी और योजनाओं के बारे में सोच सकता है। उक्त विचार उद्योग व्यापार मंडल डेढ़गांवा बाजार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयी राज्यसभा सांसद व व्यापार मंडल की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह ने व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार जीएसटी में कटौती कर व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है जीएसटी में कटौती होने से जरूरी सामानों का व्यापार बढ़ेगा इसके लिए  प्रधानमंत्री जी का आभार हर व्यापारियों को प्रकट करना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी सामानों का उपयोग करने व इसका व्यापार बढ़ाने के लिए उपस्थित व्यापारियों व आम जनता से अपील किया और कहा कि स्थानीय सामानों का उत्पादन तभी बढ़ेगा जब हम इसकी खरीदारी वह खपत ज्यादा करेंगे जिससे देश के व्यापारियों का विकास होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आए उप जिलाधिकारी  सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने कहा कि व्यापारियों के आगे बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है। वाणी प्रकाशन के समूह संपादक एल उमाशंकर सिंह ने कहा कि व्यापार के संरक्षण और विकास के लिए संगठन को काम करना चाहिए । इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संतोष जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष हाफिजुर रहमान जिला मंत्री राजकुमार गुप्ता ,जिला कोषाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव , ध्यानचंद चौबे अजीजुररहमान , दीपक जायसवाल, सौरभ जयसवाल वंश गोपाल जयसवाल, विशाल जायसवाल गुरदास जायसवाल ,सारनाथ जायसवाल, प्रेम दयाल, लाल बरत यादव ,पंकज जयसवाल, अब्दुल रहमान, इरशाद अहमद ,मुराद अहमद ,राजन जायसवाल ,गौरव जयसवाल मोहन गुप्ता ,सत्य प्रकाश गुप्ता, अविनाश पासवान ,रविकांत यादव ज़सुनील कुमार सिंह ,नवरंग गुप्ता, पंडित रामनिवास पाठक, कमलापति पाण्डेय,सहित सैकड़ो व्यापारी  उपस्थित थे संचालन एम एम रहमान ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *