मनमाने तरीके से अहरौरा बांध का पानी बहाए जानें से किसानों मे आक्रोश 

Spread the love

मानक 360 फीट, पानी मात्र 356,06 इसके बाद भी निकाला जा रहा है पानी 

अहरौरा, मिर्जापुर / अहरौरा बांध से मनमानी तरीके से पानी निकासी किए जाने के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

किसानों का कहना है की तीस अगस्त के बाद बांध में 360 फीट तक पानी रखने का आदेश होता है लेकिन 9 सितंबर को शाम पांच बजे तक 356,06 पानी होने बांध में होने के बाद भी एक गेट ढेड़ फीट खोलकर पानी निकासी की जा रही है जिससे किसानों मे आक्रोश व्याप्त है।

लगातार बारिश होने एवं तीस अगस्त के पूर्व बांध में 358 फीट पानी रखने के आदेश के तहत बांध का फाटक खोलकर 23  अगस्त से खोलकर पानी की निकासी की जा रही है लेकिन 30 अगस्त के बाद बांध में 360 फीट तक पानी रखने के आदेश के बाद जे ई द्वारा मनमानी ढंग से नौ सितंबर तक बांध में 356,06 का जलस्तर होने के बाद भी बांध का एक गेट डेढ़ फीट से खोलकर पानी निकासी की जा रही है अब यह पानी क्यों छोड़ा जा रहा है यह किसानों के समझ में नहीं आ रहा है की मानक से चार फीट नीचे पानी क्यों रखा जा रहा है। जब की बांध में पानी की आवक जीरो हो गई है और जो डोंगिया बांध से पानी आ रहा है उसको हाई चैनल के माध्यम से बिना जरूरत अहरौरा मेन कैनाल में छोड़ा जा है। किसान व समाजसेवी गोपाल दास गुप्ता, किसान चंद्रमोली त्रिपाठी का कहना है की जब मानक से नीचे बांध पानी हो चुका है और किसानों को पानी की जरूरत नहीं है तो क्यों बांध से पानी निकासी की जा रही है। इस संबंध में जे ई ओमप्रकाश राय ने कहा अचानक बरसात होने के कारण बांध मे पानी न बढ़ जाए जिसके कारण बांध को खाली किया जा रहा है जल्द ही सभी गेट बन्द कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *