प्लीज योगी जी भईया, हमें एक सिलाई मशीन दिला दीजिए, आपकी छोटी बहन शैला खानम…….

Spread the love

*सीएम योगी ने शैला खानम को दिलाई सिलाई मशीन*

जिला प्रशासन ने 2 घंटे के अंदर शैला खानम के अनुरूप सिलाई मशीन उपलब्ध कराई

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 2 घंटे के अंदर शैला खानम उनकी मांग के अनुरूप सिलाई मशीन उपलब्ध कराई। सिलाई मशीन प्राप्त होने पर शैला खानम उर्फ निरुत परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

बताते चलें कि दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने आज शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। शैला खानम ने मुख्यमंत्री को 2 पेज का आवेदन पत्र देते हुए बताया कि उनके पास जॉब न होने से उन्हें परेशानी होती है। उनके पति का भी इनकम कम होने से उन्हें परेशानी होती है। मुख्यमंत्री से उन्होंने एक सिलाई मशीन की मांग करते हुए कहा कि इससे वह अपनी आजीविका का साधन बना सकेगी और इसे अपने बच्चों की अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई भी करा लेंगी। शैला खानम ने मुख्यमंत्री को संबोधित इस पत्र में अपने को उनकी छोटी बहन लिखा। मुख्यमंत्री ने उन्हें सिलाई मशीन शीघ्र उपलब्ध कराए जाने का भरोसा देते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने शैल खानम को महज 2 घंटे के अंदर सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *