सीएमपीडीआई परिवार के 3 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

Spread the love

रांची । सीएमपीडीआई परिवार के 3 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आज संस्थान के ‘‘कान्फ्रेंस हॉल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें  सुधीर राम-मुख्य प्रारूपक,  जतरू उरांव-सफाई कर्मचारी एवं श्रीमती प्रतिमा कच्छप-सामान्य मजदूर शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी)  अजय कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  सतीश कुमार केशरी,  प्रलय भट्टाचार्यी,  सौविक भूषण देव एवं सीएमओएआई के प्रतिनिधि  राम स्वरूप खिलेरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण एवं मंच संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा)  अभय मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर)  संजय कडम्बार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *