“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का किया गया खुर्जा परियोजना में आयोजन

Spread the love

बुलंदशहर ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए अभियान #एक पेड़ माँ के नाम के तहत खुर्जा उच्च ताप विद्युत परियोजना में दिनांक 29 अगस्त, 2025 को ओल्ड ऑफिस परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान की शुरुआत  कुमार शरद, कार्यपालक (निदेशक) के द्वारा की गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम  में शीशम,अमरूद, जामुन,आम, पीपल,अशोक जैसे कुल 100 पेड़ ओल्ड ऑफिस परिसर में लगाए गए। इस कार्यक्रम में परियोजना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में  विजय सिंह बिष्ट (उप महाप्रबंधक), राकेश उनियाल (प्रबंधक) समेत समस्त पर्यावरण एवं सीएसआर विभाग की प्रमुख भूमिका रही।  कुमार शरद, कार्यपालक निदेशक (परियोजना) ने इसे एक उत्कृष्ट पहल बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *