स्वर्गीय मुकेश के पुण्यतिथि पर किया गया वृक्षारोपण

Spread the love

पीडीडीयू नगर। महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अमर गायक स्वर्गीय मुकेश की याद में,नगर में स्थित बसंत विहार कॉलोनी, क्राइस्ट द किंग चर्च में, 21 वृक्षों का पौधारोपण किया गया।

     इस अवसर पर उनके जिंदगी के फलसफे पर आधारित गीतों की प्रस्तुति की गई,जिसमें “कहता है जोकर सारा ज़माना आधी हकीकत आधा फसाना, जिंदगी न टूटे लड़ी, हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है, जिसको अपनी आवाज देने वालों में अशोक महतो एवं अविनाश चौबे ने दी।

      कार्यक्रम में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष ट्रीजा एलियट,पी कुजूर जेन,हेलन,प्रभा,वर्षा,पुष्पा,मुन्नी देवी पटेल,अंजू चौहान और प्रदेश सचिव उषा यादव ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *