शाहगंज बाजार में जन समस्याओं का कोई पुरसाहाल नहीं

Spread the love

शाहगंज/सोनभद्र।(जीजी न्यूज)। स्थानीय बाजार की जन समस्याओं का कोई पुरसाहाल नहीं है। जिसके कारण आम नागरिक सरकारी मिशनरियों को कोस रहे हैं। मालूम हो कि इस बाजार में बेलाटाड़ और ग्राम पंचायत ओड़हथा भी शामिल है जिसके समूचे वार्डों में इन दिनों चहुंओर गंदगी और जल जमाव की समस्याओं से आम नागरिकों को जुझना पड़ रहा है। यहां की मुख्य सड़क की दोनों पटरियों पर प्रायः गंदगी और जल जमाव देखा जा सकता है। कस्बे में खड़ंजा, नाली, गली और हैण्ड पम्पों की स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है। तालाबों के सुंदरीकरण व पौधरोपण दूर तक नहीं दिखाई देता। और तो और इस बाजार की बढ़ती आबादी हेतु यहां कोई भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय  की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण व्यापारियों समेत आम नागरिकों खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों को जन समस्याओं के निस्तारण से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। ऐसी परिस्थिति में स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि सभी जन कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। निदान न समाधान ऐसे में जनता हो गई है परेशान। ऐसी दशा में नागरिकों ने शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों एवं घोरावल विधानसभा  विधायक अनिल कुमार मौर्या तथा आने वाले समय में सभी तरह के चुनाव लड़ने वाले सम्भावित प्रत्याशियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए जनहित में समस्याओं के निस्तारण कराने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *