आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाये – अपर जिलाधिकारी 

Spread the love

जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु  बैठक

 सोनभद्र।अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)  वागीश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी । बैठक के इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आई0जी0आर0एस0, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सके ।

उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें ।  निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जी0पी0एस0 फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें ।  सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन ई0जी0आर0एस0 पोर्टल को लॉगिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें ।   अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी  हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्विनी कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी, सहायक पर्यटन अधिकारी  राजेश कुमार भारती, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *