जरगो जलाशय में मूर्ति विसर्जन करने के दौरान युवक डूबा 

अहरौरा, मिर्जापुर / जरगो जलाशय में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए आए युवक मूर्ति विसर्जन करने के बाद स्नान करने लगा और गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना सोमवार की शाम लगभग पांच बजे की बताई जा रही है सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी में डूबे युवक को बाहर निकलवाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भेजा जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

NTPC

पचेगड़ा गांव के लोग धूम धाम से कृष्ण जन्माष्टमी बनाए और कृष्ण जी की मूर्ति जरगो जलाशय में  विसर्जन करने के लिए लेकर आए इसी दौरान साथ आए थाना अदलहाट के पचेगड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र संतोष सिंह मूर्ति विसर्जन करने के बाद जरगो जलाशय में अपने साथियों के साथ स्नान करने लगा और अधिक पानी में जाने से डूब गया  सूचना मिलते ही चौंकी प्रभारी अभिषेक सिंह मय फोर्स  मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से शव को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भेज दिया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया इसके बाद पुलिस  शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण की कार्यवाही में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *