रामनगर पोर्ट से मालवाहक जलयान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

Spread the love

चन्दौली। पीएम गति शक्ति योजना के कार्गो प्रमोशन के अंतर्गत मालवाहक जलयान एम.वी होमी भाभा द्वारा 300 मीट्रिक टन बिरला व्हाइट सीमेंट (पुट्टी) के साथ एम. एम. टी रामनगर,वाराणसी, उत्तर प्रदेश से एम.एम.टी साहिबगंज(झारखंड) तक जाने वाले मालवाहक जहाज को पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव टी के रामचंद्रन,मंडलायुक्त एस राजलिंगम,जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार और जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद सचिव और मंडलायुक्त ने पोर्ट परिसर में आम के पौधे का रोपण किया।

इस मौके पर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।बता दें कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना, जिसे राष्ट्रीय मास्टर प्लान भी कहा जाता है, भारत में बुनियादी ढांचे के विकास और मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है. इसका उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाना है ताकि परियोजनाओं की योजना, कार्यान्वयन और निगरानी को एकीकृत किया जा सके, जिससे लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार हो और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *