एनटीपीसी लारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

Spread the love

रायगढ़। देशभक्ति की भावना और जोश के साथ एनटीपीसी लारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सीआईएसएफ जवानों की परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में अनिल कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत को एक विकसित देश बनाने के उनके सपने को साकार करने का संदेश दोहराया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराने में एनटीपीसी की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।अनिल कुमार ने बताया कि एनटीपीसी लारा संयंत्र एनटीपीसी का सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन है, पीएलएफ में प्रथम और देश में चौथा सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन है। उन्होंने एनटीपीसी लारा के सीएसआर-सीडी गतिविधियों के तहत रायगढ़ और शक्ति यशपुर में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया और परिपार्श्विक विकास के प्रति एनटीपीसी लारा की प्रतिबद्धता को दोहराया।स्वतंत्रता दिवस की गतिविधियों में और अधिक रंग जोड़ते हुए बाल भवन, श्री स्वामीनारायण इंटरनेशनल गुरुकुल स्कूल और पास के सरकारी स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

एक अभिनव पहल के रूप में, इस अवसर पर अपने परिवारों के साथ रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक, श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्ष (पीएमएस), और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रविशंकर, सीजीएम (परियोजना), केसीएस रॉय, जीएम (ओ एंड एम), ए. के. मिश्रा, जीएम (ऑपरेशन एंड एफएम), हेमंत पावगी, जीएम (एमई), जाकिर खान, एजीएम (एचआर), डी. एन. सिंह, एसी सीआईएसएफ, विभागाध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति के सदस्य, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि, कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। एनटीपीसी लारा में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *