एनटीपीसी बाढ़: 79वां स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन 

Spread the love

पटना । एनटीपीसी बाढ़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी बाढ़ के सभी कर्मचारी और उनके परिवारजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया गया।  सुबह 9:00 बजे मुख्य अतिथि  जी श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (बाढ़) ने ध्वजारोहण किया। नोट्रे डेम अकादमी के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड निरीक्षण किया। इसके पश्चात एनटीपीसी गीत का गायन हुआ और माननीय मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक संबोधन दिया।

फिर अनंत आकाश में तिरंगे रंग के गुब्बारों ने उड़ान भरी और इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बाल भवन और नोट्रे डेम अकादमी के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। सीआईएसएफ के फायर विंग ने पानी से तिरंगे की आकृति बनाकर कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। सीआईएसएफ ने शस्त्र प्रदर्शन भी किया। इस पूरे आयोजन में स्वतंत्रता, एकता और देशभक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला। इसके अलावा सर्विस बिल्डिंग स्टेज-2 में  श्रीकांत केरहालकर, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *