धूमधाम के साथ नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ नगर पालिका कार्यालय से गुरुवार को अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह के नेतृत्व  तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पूरे नगर का भ्रमण कर रैली नगर पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई।   अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर गोला कन्हैयालाल, साहूआइन का गोला, तकिया से होते हुए चौक बाजार पहुंचा जहां नई बाजार से होते हुए सत्यानगंज से वापस होते हुए नगर पालिका पर जाकर समाप्त हुआ।इस अवसर पर  अमिता सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है। इससे सेवा, समर्पण, राष्ट्रप्रेम और त्याग की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभासद कुमार आनंद ने कहा कि तिरंगा त्याग और बलिदान का प्रतीक है जो हमें सदैव प्रेरित करता है। तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को देश प्रेम की भावना से जागृत किया। 

इस अवसर पर  घर घर तिरंगा वितरण किया गया। तिरंगा यात्रा में सभासद रामदुलार पटेल, प्रेम केसरी,आशीष अग्रहरी, संजय पटेल,मो सलीम, विकास सोनकर, ललित सोनकर,संदेश,प्रमोद मौर्या, जय प्रकाश,गुलशन बीबी,मृत्युंजय, संदीप सिंह,राजकुमार,मनोज, विनोद प्रजापति,धनंजय, कृष्णा,चंदन,दर्शन,अंकुर,शमशेर,  सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *