सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आज एक ऐसी वीरांगना फूलन देवी की जयंती है जो महिलाओं के रक्षा के लिए अपने जीवन को न्यौछावर कर दिया। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोड़ ने कहा कि आज हम लोग एक महान महिला का जन्मदिन मना रहे हैं जिन्होंने आदिवासियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम किया। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में आदिवासियों एवं हर वर्ग की महिलाओं का शोषण चरम सीमा पर है। इस मौके पर संजय यादव, यशवंत सिंह पटेल, सईद कुरैशी, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पांडे, बाबूलाल यादव, अजीत मौर्य, डॉ केडी सिंह पटेल, फारूक अली जिलानी, वीरेंद्र यादव, डॉ0रतन सिंह पटेल, जगत पटेल, बाबू हाशमी, बचोले प्रसाद पटेल, गुड्डू निषाद आदि उपस्थित रहे।
गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों को बताएं – अजीत

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक हुई। बैठक में शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अजीत मौर्य का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अजीत मौर्य ने कहा कि हम सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को बताने का काम करें और आने वाले चुनाव में भाजपा को हराने का काम करें। बैठक में शिक्षक सभा के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
