स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नपा कर्मचारियों का प्रशिक्षण 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / विकेंद्रित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को नपा कार्यालय में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में ईओ अमिता सिंह व सभासद द्वारा सफाई मित्रों को स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जानकारी दी गई।  ईओ अमिता सिंह  द्वारा कर्मियों को निर्देश दिया की कर्मचारी कमर कस ले व स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए सदस्य में अच्छी रैंकिंग के लिए प्रयास करें। ताकि नगर की रैंकिंग को सुधारा जा सके। सभासद कुमार आनंद ने स्वच्छता से संबंधित  विभिन्न मानदंडों पर चर्चा की तथा इस दौरान मापदंडों के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी के अनुसार कार्य करने के लिए कहा गया। इस दौरान मृत्युंजय, संदीप सिंह, दर्शन सिंह,नारायन पटेल,धनंजय,कृष्णा,चंदन सहित अन्य रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *