अहरौरा, मिर्जापुर। श्रावण मास के चौथे मंगलवार को मां भंडारी देवी के दरबार में भक्तो की भारी भीड़ रही लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने मां का दर्शन करते हुए उनके चरणों में शीष नवाया।
अहरौरा नगर के दक्षिण तरफ ऊंचे पहाड़ पर विराजमान मां भंडारी देवी मंदिर सावन माह में भक्तो के आस्था एव विश्वास का केन्द्र बना हुआ है।
सावन मास के चौथे मंगलवार को भक्तों की भीड़ सुबह से ही पहाड़ी के नीचे से मंदिर तक लग गई और लोगों ने देर शाम तक कतार बद्ध होकर मां भंडारी देवी के दर्शन पूजन किया।
इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे और चौकी प्रभारी नगर मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
