संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा 

Spread the love

चन्दौली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेह प्रभा ने बताया कि जनपद चन्दौली में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण के दौरान कृषि विभाग के द्वारा चूहा और छछूंदर के रोकथाम के लिए विशेष अभियान दिनांक 01 जुलाई 2025 से चलाया जा रहा है जो 31 जुलाई, 2025 तक चलेगा। यह विशेष अभियान का द्वितीय चरण है जिसके तहत जनपद चन्दौली के समस्त ग्राम पंचायतों में चूहा तथा छछूंदर के नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम एवं बैठके करायी जा रही हैं तथा चूहा एवं छछूंदर से फैलने वाले स्क्रब टाइफस एवं लेप्टोस्पाइरोसिस नामक जीवाणु जनित संक्रामक रोगों के बारे में आम जनमानस को जानकारियां दी जा रही हैं। अतः कृषि विभाग की तरफ से विशेष अपील की जाती है। कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में इस विशेष अभियान में सम्मिलित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *