छतिग्रस्त सड़क और पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत

Spread the love

बीजपुर / सोनभद्र। बकरिहवा-बीजपुर सड़क मार्ग पर  कई पुलिया अंतिम सांस ले रही है । क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बीजपुर थाना के पूरब तरफ लगभग 50 की मीटर दूरी पर बारिश के पानी का समुचित निकाशी न होने के कारण सड़क और पुलिया कट कर संकरी हो गयी है और सड़क में सुरंग बनता जा रहा है। बताया जाता है कि 200 मीटर दूर बैढन मोड़ तक का बरसाती पानी सड़क पर बह कर इसी पुलिया के पास डंप होने से सड़क मार्ग कट कर सिकुड़ गया है। आसपास के रहवासी किसी बड़ी दुर्घटना को देखते हुए खंदक बनी सड़क और पुलिया के पास झाड़ी रख दिए है लेकिन बिभाग द्वारा यहाँ कोई सांकेतिक बोर्ड आदि नही लगाया गया है। बारिश से सड़क की हालत ऐसे होती जा रही है कि आये दिन लोग गड्ढों में गिर रहे हैं । गढ्ढा भरने के नाम पर जगह जगह सड़क के बीचों बीच गिराई गयी भस्सी और सोलिंग के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है। लापरवाह ठेकेदार और गैर जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कान में तेल डाल कर सो रहे है। इस बाबत जेई लोक निर्माण को फोन किया गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *