लखनऊ उच्च न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

Spread the love

लखनऊ। “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत, गोमती नगर स्थित उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ के परिसर में वृहद पौधारोपण जन-महाभियान कार्यक्रम 2025 बुधवार को आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति  अताउ रहमान मसूदी व अन्य माननीय न्यायमूर्ति गण तथा  न्यायालय के रजिस्ट्री अधिकारीगण भी सम्मिलित हुये। न्यायमूर्तिगण ने पौधों की अलग-अलग प्रजातियों जैसे चंपा, गुलाचीन, चाँदनी, मनोकामिनी इत्यादि पौधों का रोपण किया। यह कार्यक्रम वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त  न्यायमूर्तिगण को मुख्य संरक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *