एनटीपीसी विंध्याचल को ‘कलिंग ऊर्जा एक्सीलेंस राष्ट्रीय पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी-विंध्याचल को ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘कलिंग ऊर्जा एक्सीलेंस राष्ट्रीय पुरस्कार’ (फाइव स्टार श्रेणी) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन (ईईसीसी) – 2025 के दौरान प्रदान किया गया, जो पर्यावरण, ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित था।
यह आयोजन होटल न्यू मेरियन, भुवनेश्वर में संपन्न हुआ, जिसका संयुक्त रूप से प्रायोजन ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (ओडिशा सरकार), ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिव काउंसिल एवं इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक इटरप्राइज, हैदराबाद द्वारा किया गया।
यह पुरस्कार राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन), एनटीपीसी-विंध्याचल की ओर से प्राप्त किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. जॉयस काकुरामात्सी किकाफुंडा (उगांडा की उच्चायुक्त), श्रीमती उमा नंदुरी, आईएफएस एवं सदस्य सचिव (राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) तथा अशोक कुमार त्रिपाठी, आईएएस (सेवानिवृत्त) एवं अध्यक्ष (ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिव काउंसिल) प्रमुख हैं।यह सम्मान एनटीपीसी-विंध्याचल की सतत संचालन, ऊर्जा दक्षता तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व में नेतृत्व की पुनः पुष्टि करता है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *