अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन स्थानांतरण परिणाम घोषित

Spread the love

 360 अध्यापकों का हुआ ऑनलाइन स्थानांतरण

लखनऊ,/ उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत संस्था प्रधान/प्रवक्ता/सहायक अध्यापक/सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी प्रभाग) के ऑनलाइन स्थानांतरण का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह जानकारी अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह स्थानांतरण प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय एवं एनआईसी के सहयोग से पारदर्शी एवं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई है।

श्री तिवारी ने बताया कि कुल 360 अध्यापकों का सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण आदेश http://secaidedtransfer.upsdc.gov.in पर उपलब्ध हैं। संबंधित शिक्षक अपनी मानव संपदा आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से उक्त पोर्टल पर लॉगिन कर स्थानांतरण आदेश देख सकते हैं। अपर निदेशक ने बताया कि स्थानांतरित अध्यापकों को नियमानुसार कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण कराने हेतु सभी मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं। यह कार्य शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत निर्धारित समयसीमा में संपादित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *