किसानों का आंदोलन 21 वें दिन भी जारी….

Spread the love

: अर्बन टाउनशिप स्पोर्ट्स सिटी, फोरलेन सड़क चौड़ीकरण रद्द नहीं होने तक जारी रहेगा किसान आंदोलन : राजकुमार गुप्ता

*वाराणसी: सेवापुरी/ हरहुआ-राजातालाब वांया गंजारी गाँव सहित आसपास के कई गाँवों में प्रस्तावित अर्बन टाउनशिप स्पोर्ट्स सिटी व फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की योजना को रद्द व अन्य मांगे पूरी नहीं होने तक किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। यह बात पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने गंजारी गांव में किसानों के आंदोलन के 21वें दिन शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि तीनों किसान विरोधी योजना की वापसी तक पूर्वांचल किसान यूनियन की ओर से आंदोलन जारी है।

आंदोलन को जुझारू रूप देने के लिए आगामी दिनों मे यहां किसान महापंचायत किया जाएगा। इसमें विपक्षी दलों सहित कई संगठन शामिल होंगे।

इस दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुआ पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि हमारा किसना आंदोलन तब तक जारी रहेगा,जब तक किसान विरोधी तीनों योजनाएं रद्द नहीं होते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अगुआई पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल कर रहे हैं वही अध्यक्षता किसान नेता डा. राजेन्द्र सिंह व संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने किया अन्त में आभार हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह पटेल ने दिया। इस दौरान योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, शिवशंकर शास्त्री, सुरेश राठौर, निहोरी, डा. राजेन्द्र सिंह, ज्वाला, रणजीत, रंजीत,,रामनाथ, बिहारी, ऋषि नारायण, रामपति, जयप्रकाश, रामदुलार, काशीनाथ, सत्यप्रकाश, जियालाल, श्याम नारायण, कृष्णलाल, लालजी, हृदय, अवधेश, बृजलाल, विनोद, कल्पनाथ, सुरेश, मनोज, ओमप्रकाश, विरेंद्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *