एनटीपीसी दादरी ने गैस प्लांट विस्फोट की अफवाहों को किया खारिज

Spread the love

जनसंपर्क अधिकारी सुयश ठाकुर ने दी स्पष्ट जानकारी

गौतमबुद्धनगर। एनटीपीसी दादरी के जनसंपर्क अधिकारी सुयश ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि कुछ संगठनों द्वारा एनटीपीसी दादरी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से मीडिया में भ्रामक प्रेस विज्ञप्तियाँ फैलाई जा रही हैं। इन खबरों में यह दावा किया गया कि गैस प्लांट में बड़ा विस्फोट हुआ है, भारी नुकसान हुआ है और लापरवाही बरती गई है।

 ठाकुर ने इन दावों को पूरी तरह से असत्य और भ्रामक बताते हुए कहा कि यह घटना एनटीपीसी की स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीज़र (एसओपी) के अंतर्गत की जा रही नियमित फ़्यूल स्विचिंग प्रक्रिया के दौरान हुई एक तकनीकी परिस्थिति है, जिसका मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तकनीकी घटना का विद्युत उत्पादन या आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। एनटीपीसी दादरी अपनी सेवाओं को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ सुचारु रूप से जारी रखे हुए है।

जनता और मीडिया से आग्रह किया गया है कि वे केवल अधिकृत और आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें और किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी को बढ़ावा न दें।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:मोबाइल: 8130369624

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *