विधायक चुनार का चचेरा भाई था मृतक 

Spread the love

मगंलवार देर रात चित्त विश्राम में ट्रक की चपेट में आने से हुई थी मौत 

अहरौरा, मिर्जापुर /स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर चित्त विश्राम में मगंलवार जिस आयुष सिंह को ब्रेकर पर ब्रेक लेने के बाद पीछे से आ रही ट्रक ने कुचल दिया था वह चुनार विधायक अनुराग सिंह का चचेरा भाई था।चुनार थाना क्षेत्र के मगरहा गांव निवासी मृतक आयुष सिंह पुत्र स्व.अशोक सिंह विधायक अनुराग सिंह का चचेरा भाई व ब्लाक प्रमुख सीखड़ सत्येंद्र कुमार सिंह का भतीजा था।

 मृतक दो भाईयो में बड़ा था और दवा का व्यवसाय करता था।छोटा भाई पीयूष सिंह स्टेट लेबल का क्रिकेट खिलाड़ी है। 

बताया जाता हैं की मृतक आयुष सिंह की अभी  पिछले वर्ष फरवरी माह में ही शादी हुई थी। आयुष के मौत कि सूचना पर पत्नी प्रीति सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *