सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में ट्रीटमेंट सिस्टम-2 के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के परियोजना स्थल में  19 जून, 2025 को अत्याधुनिक परियोजना ट्रीटमेंट सिस्टम-02 के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य महा प्रबंधक (परियोजनाएं),  डी.के.साहू ने मुख्य महा प्रबंधक (यूटिलिटी),  हीरालाल महापात्रा की उपस्थिति में समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर परियोजनाओं, डब्ल्यू.एम.डी., एस.एम.एस.-2, पी.बी.एस., पर्यावरण, पी.डी., सुरक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और निष्पादन एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अत्याधुनिक ट्रीटमेंट सिस्टम-02 को आर.एस.पी. द्वारा स्टील टाउनशिप में अपने पर्यावरणीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक प्रमुख कदम के रूप में विकसित किया जा रहा है। 1900 M³/Hr औद्योगिक अपशिष्ट को संभालने के लिए डिज़ाइन की गई यह परियोजना राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एस.पी.सी.बी.) की सिफारिशों के अनुरूप है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार करना है। आर.एस.पी. ने मार्च 2025 में मेसर्स एफ़्वा इंफ़्रा एंड रिसर्च लिमिटेड (ई.आई.आर.एल.) – लीडर, और मेसर्स एस.एम.सी. रिसोर्सेज Sdn Bhd. (एस.एम.सी.) – पार्टनर के एक संघ के साथ एक व्यापक समझौता किया था। परियोजना को चलाने वाली मुख्य टीम में  डी.के.साहू,  हीरालाल महापात्र, महा प्रबंधक प्रभारी (डब्‍ल्‍यू.एम.डी.),  डी.राभा, उप महा प्रबंधक (परियोजना),  वी.के.यादव और वरिष्‍ठ प्रबंधक (डब्‍ल्‍यू.एम.डी.),  डी.गर्ग शामिल हैं।

आर.एस.पी. ने पहले ही जेड.एल.डी. (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज) योजना के तहत प्रमुख घटकों को चालू कर दिया है, जैसे प्लांट में एस.टी.पी., लैगून प्रबंधन और टी.एस.-1 इस पहल से जल पुनर्चक्रण क्षमता में वृद्धि, पर्यावरणीय प्रभाव में कमी, तथा स्टील टाउनशिप के निवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *