ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमात की बैठक संपन्न

Spread the love

सोनभद्र। ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमात की एक आवश्यक बैठक रिजवी कटरा मेन रोड रावर्ट्सगंज सोनभद्र में संपन्न की गई। इस बैठक की सदारत ताजियादार एसोसिएशन अहले सुन्नत वल जमात के सदर रोशन खान की सदारत में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम के पर्व को परंपरागत तरीके से  मनाए जाने,  मोहर्रम के चांद की 6 तारीख को टैक्सी स्टैंड से निकलने वाला अली असगर का झूला, चांद की 7 तारीख को कर्बला से मिट्टी लाने का कार्यक्रम, चांद की 8 तारीख को रिजवी कटरा से निकलने वाला दुलदुल जुलूस तथा चांद की 9 तारीख को सभी इमाम चौकों पर परंपरागत तरीके से ताजिया बैठने व आशुरा के दिन ताजिया भ्रमण कर दफनाने के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा। सभी ताजियादारों ने सर्व सम्मति से प्रशासन व खासकर पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस बार मोहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर सभी धार्मिक स्थलों की कड़ी निगरानी कराई जाए ताकि कोई भी असामाजिक तत्व मोहर्रम के त्यौहार में किसी भी प्रकार का ख़लल न पैदा कर सके। इस बैठक में नायब सदर अशरफ अली, सेक्रेटरी एम ए सिद्दीकी एड०, हिदायत उल्ला खान, कलाम, मो० फिरोज, शेरू खां, अब्बास रिजवी, कलीम, मो० जाफर हुसैन, आशिफ, बब्लू, वारिस खां, मुश्ताक शाह, राजू खां, जाफर शाह, मो अकील, इसहाक, मुन्ना खलीफा, मोबिन खलीफा, एकबाल बेग, दानिश, अखलाक अहमद आदि ताजियादार, ढोल व अखाड़ा कमेटी के लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *