भालू के हमले से बिमलेश पाल जख्मी,हालत गंभीर 

Spread the love

प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर 

नौगढ़ । भालू के हमले से नरकटी गांव निवासी बिमलेश पाल 30 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रविवार को दोपहर मे अपनी भेड़ बकरियों को चराने के लिए गांव से पूरब तरफ जंगल में लेकर के गया था।  काफी धूप होने से पेड़ के नीचे बैठकर भेड़ बकरियों की निगरानी कर रहा था। उसी समय जंगल में से निकल कर आए भालू ने हमला कर दिया।

जानकारी पाकर के परिजनों ने मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल विमलेश पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ मे भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर टा्मा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जयमोहनी वन रेंज के उत्तरी नरकटी बीट अमदहा 4अ में भालू के हमले से नरकटी गांव निवासी विमलेश पाल को गंभीर रूप से जख्मी हो जाने की जानकारी मिली है। वनविभाग के प्रावधानों के अनुरूप पीड़ित को सहायता राशि दिलाने की पहल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *