एनसीएल निदेशक गण ने परियोजनाओं में जाकर जगाई योग की अलख
सोनभद्र, सिंगरौली। शनिवार को एनसीएल परिवार ने 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम पर उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में योग सत्र कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें एनसीएल कर्मियों के साथ स्थानीय जन समुदाय ने योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस दौरान मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएमडी, एनसीएल बी. साईं राम, कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा, कोल इंडिया), आशुतोष द्विवेदी, एनसीएल जेसीसी सदस्यगण, सीएमएस से अजय कुमार, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्यामधर दुबे एवं अशोक कुमार मिश्रा, एचएमएस से अशोक कुमार पांडे, सीएमओएआई महासचिव, सर्वेश सिंह, कृति महिला मंडल अध्यक्षा, श्रीमती बी. के. दुर्गा एवं उपाध्यक्ष, श्रीमती नम्रता कुमार, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में एनसीएल कर्मी व मोरवा वासियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने निगाही परियोजना में तथा निदेशक (तकनीकी), सुनील प्रसाद सिंह ने खड़िया परियोजना में योग कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।इस दौरान एनसीएल मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।एनसीएल द्वारा ‘हरित योग’ की पहल को आत्मसात करते हुए इको –पार्क्स में भी योग सत्रों का आयोजन किया गया।
