रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगमन को लेकर विभिन्न जनपदों का दौरा करेंगे युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी पूर्वी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जिसमें 23 जून को वाराणसी तथा 24 जून को सोनभद्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रेसवार्ता करेंगे।

NTPC

उक्त कार्यक्रम को लेकर चौधरी साहब के निर्देश पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल 19 जून से 25 जून तक विभिन्न जनपदों का दौरा कर युवाओं के साथ बैठक कर रालोद अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु युवाओं को प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कार्यालय से प्राप्त होने पर युवा रालोद के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष जी का कार्यक्रम 19 जून को मिर्जापुर, 20 जून को वाराणसी, 21 जून को सोनभद्र, 22 जून को चुनार मिर्जापुर, 23 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ वाराणसी, 24 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ सोनभद्र में रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *