मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बैठक,एसडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील सभागार में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की एक बैठक एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। एसडीएम निखिल यादव ने उपस्थित सुपरवाइजरों, जोनलों को निर्देशित किया कि 18 साल उम्र पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाय तथा मृतक मतदाताओं को विलोपित किया जाय। इसके अलावा जिन मतदाता लड़कियों की शादी हो गई हैं उनका नाम निरस्त करते हुए विवाहित गाँव में जोड़ा जाय।
   एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती हैं इसलिए समय-समय पर मतदाता सूचि का संशोधन किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयी त्रुटियों में सुधार की जाएगी।सर्वे में नाम जोड़े और घटाएं जा रहे है,जो विस्थापित हो चुके है उनका कटना है।साथ ही 80 से 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को चिन्हित करे और समय दृसमय पर निर्वाचन नियमावली देखते रहे ताकि कोई भी मतदाता का नाम मतदाता सूचि से छूट न सके।  इस दौरान तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता के अलावा निर्वाचन से जुड़े जोनल, सुपरवाइजर व लेखपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *