सीएम योगी के वाराणसी दौरे के बीच धरने का उनके द्वारा संज्ञान नही लेने पर प्रदर्शनकारियों ने नाराज़गी जताई
वाराणसी राजातालाब तहसील क्षेत्र के गंजारी गांव स्थित निर्माणाधीन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास में अर्बन टाउनशिप स्पोर्ट्स सिटी व सड़क चौड़ीकरण के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार 11वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीण और किसान सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक अपने मांगों के समर्थन पर प्रदर्शन किए और धरना पर बैठे रहे। धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि यहां के कई गाँवों में किसानों के बिना सहमति भूमि अधिग्रहण के विरोध में 11 दिन से यह धरना प्रदर्शन चल रहा है। बावजूद सूबे के मुख्यमंत्री योगी के जिले में दो दिवसीय दौरे के बीच जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बना हुआ है। आज तक डीएम, एसडीएम समेत कोई भी उच्चाधिकारी हम लोगों की बात सुनने को तैयार नही है ना ही सीएम योगी के जिले में होने के बावजूद उनके द्वारा कोई संज्ञान नही लेने से प्रदर्शनकारियों ने नाराज़गी जताई हैं। धरने का संचालन कर रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जब तक उनकी जायज़ मांगों को नहीं पूरा किया जाता है, तब तक वह धरना प्रदर्शन को बाध्य रहेंगे। अध्यक्षता किसान नेता डा. राजेन्द्र सिंह ने किया आभार हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह पटेल ने दिया।
इस दौरान डा. राजेन्द्र सिंह, रामदुलार, रंजीत पटेल, योगीराज सिंह पटेल, जियाराम, दीलिप सिंह, अजीत पटेल, रणजीत, हृदय पाल, मनोज कुमार सिंह, विरेंद्र पटेल, राजकुमार गुप्ता, सुरेश वर्मा, ओमप्रकाश सिंह पटेल, महेंद्र राठौर, रामसिंह वर्मा, रामबालक पटेल, अमित, शिवम्, प्रहलाद पाल, राजेश कुमार, राजकुमार राजभर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
