सोनभद्र मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ सहायता राशि के चेक वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार,तहसील-ओबरा, घोरावल व दुद्धी में सजीव प्रसारण किया गया, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह,
नगर पालिका अध्यक्षा राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र नाथ दूबे, तहसीलदार राबर्ट्सगंज अमित सिंह सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थीगण ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना और देखा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण किया गया,
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने उपस्थित जन मानस व लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से किसी भी दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्तियों व घायल जिनके हाथ पैर कट जाते हैं, उन परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि प्राप्त होती है, यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से संकट में आये परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है,
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के विषय में उपस्थित लाभार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी और उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिससे समस्या ग्रस्त परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है, इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित आश्रित परिवार के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से दुर्घटना ग्रस्त परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है, जनपद सोनभद्र में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 292 आश्रित परिवारों के खाते में 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार रूपये धनराशि की स्थानान्तरित की गयी है, जिसमें राबर्ट्सगंज तहसील के 90
लाभार्थी, घोरावल के 43, दुद्धी तहसील के 128 व ओबरा तहसील के 31 लाभार्थी सम्मिलित हैं, इस दौरान जिलाधिकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि, व निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य किया जाये, जिससे इन परिवारों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकें, कार्यक्रम का सफल संचालन अपर
जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ओंकार नाथ, आपदा के जगदीश प्रसाद, लाभार्थीगण सहित उपस्थित रहें।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।