वन भूमि पर कराई गयी बोरिंग को वनाधिकारी ने पटवाया 

Spread the love

नौगढ। मझगाई वन रेंज के आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से कराए गए बोरिंग को वनविभाग की टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर पटवा दिया।  वनविभाग की कार्रवाई देखकर अतिक्रमणकारियों में दहशत व्याप्त हो गया।

वनरक्षक शिवपाल चौहान की रिपोर्ट पर वनविभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के अन्तर्गत लालापुर गांव निवासी निवासी रामराज के विरुद्ध केस दर्ज किया है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव से सटे आरक्षित वन भूमि में वर्षों से अवैध रूप कब्जा दखल कर के रामराज ने घर मकान बना करके खेती बारी करता है।

 बीती रात आरक्षित वन भूमि में सिंचाई का उपयोग करने के लिए बोरिंग करवा दिया। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम ने बोरिंग को पटवा दिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि वन रेंज के भैसौड़ा वन ब्लाक कंपार्टमेंट नंबर 20 ब में लालापुर गांव निवासी रामराज ने अवैध रूप से भूमि कब्जा कर के घर मकान बना कर रहन सहन कर के आरक्षित वन भूमि में खेती बारी कर रहा है। बीती रात खेतों की सिंचाई सुविधा के लिए अवैध रूप से बोरिंग भी करवा दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर वनकर्मियों की टीम गठित कर के बोरिंग को पटवा दिया गया है। वनरक्षक शिवपाल चौहान की रिपोर्ट पर वन अपराध का केस दर्ज कर के अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई किया गया है। वनविभाग की टीम मे वन दरोगा रोहित कुमार गुप्ता शोभित श्रीवास्तव सियाराम वनरक्षक बीरबल व अभिषेक चतुर्वेदी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *