वेकोलि में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन

Spread the love

नागपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर वेकोलि मुख्यालय में दिनांक 14.06.2025 को जीवन ज्योति ब्लड सेंटर, नागपुर, के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वेकोलि मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन वेकोलि के निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने किया। 

अवसर विशेष पर अपने उद्बोधन में डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि इस शिविर में वेकोलि कर्मियों तथा उनके आश्रितों ने रक्त दान कर के, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए रक्तदान के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान निश्चित ही श्रेष्ठ दान है और इस नेक कार्य में डॉ. पांडे ने वेकोलि की भागीदारी का आश्वासन दिया।  शिविर में 55 लोगों ने रक्त दान किया। शिविर के आयोजन में चिकित्सा सेवाएँ विभाग का सक्रिय योगदान रहा। शिविर में जीवन ज्योति ब्लड सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शीला मूंदड़ा की विशेष उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *