उत्पादकता बढ़ाने के लिए रोल पास डिज़ाइन और नवाचार की दिशा में कार्य जारी रखेंगे – शैलेन्द्र कुमार

Spread the love

यह तकनीकी प्रगति हमारे बार मिल के टीम की प्रतिबद्धता का प्रमाण – दिप्तेन्दु घोष

आई एस पी की बार मिल में स्प्लिट लाइन में 20 मिमी टी एम टी  बार का सफल रोलिंग, उत्पादकता में महत्वपूर्ण प्रगति

बर्नपुर / सेल-इस्को स्टील प्लांट (आई एस पी), बर्नपुर की बार मिल ने एक महत्वपूर्ण तकनीकी सफलता हासिल की है। मिल ने स्प्लिट लाइन में 20 मिमी टीएमटी बार्स का सफलतापूर्वक रोलिंग कर परिचालन दक्षता और उत्पादकता में बड़ी बढ़त दर्ज की है।

ईडी (वर्क्स) दिप्तेन्दु घोष ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह तकनीकी प्रगति हमारे बार मिल के टीम की प्रतिबद्धता का प्रमाण है और इससे उत्पादन और ऊर्जा दक्षता दोनों में ठोस सुधार हुआ है।

बाजार में उच्च गुणवत्ता वाले टी एम टी बार की बढ़ती मांग को देखते हुए, मुख्य महा प्रबन्धक (वायर रॉड मिल एवं बार मिल) शैलेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में बार मिल की टीम ने मौजूदा रोल पास डिज़ाइन में महत्वपूर्ण संशोधन किए। 

इस नवाचार के परिणामस्वरूप उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि और बिजली खपत में काफी कमी आई है, जो मिल की दक्षता और लागत-प्रभावशीलता को बढ़ाता है। इस पहल ने रोलिंग स्टैंड संख्या 14 के गियरबॉक्स से जुड़ी पुरानी समस्याओं का भी समाधान किया, जिससे मिल के परिचालन स्वास्थ्य और विश्वसनीयता में सुधार हुआ है।इस मौके पर मुख्य महा प्रबन्धक (वायर रॉड मिल एवं बार मिल) शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हम बदलते बाज़ार की आवश्यकताओं के अनुसार उत्पादकता बढ़ाने के लिए रोल पास डिज़ाइन में नवाचार की दिशा में कार्य जारी रखेंगे।यह उपलब्धि बार मिल टीम की तकनीकी दक्षता, टीमवर्क, और नवाचार-प्रेरित दृष्टिकोण को दर्शाती है और भविष्य में परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में नए आयाम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *