बढ़ौली : दूसरे दिन भी नहीं हुई पेयजलापूर्ति ग्रामीणों में रोष

Spread the love

सोनभद्र। जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के आश्वासन के बाद भी कुशाही बढ़ौली पेयजलापूर्ति चालू न मिलने खफा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा  के अगुवाई मे बृहस्पतिवार को जल निगम कार्यालय पर गुस्सा फूट गया। इस दौरान  अधिशासी अभियंता से पेयजल आपूर्ति को लेकर काफी नोक झोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं  से वार्ता करने पहुंचे अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों ने घेर लिया।  अधिशासी अभियंता  के आश्वासन के बाद कई घंटों से चल रहे धरना को समाप्त किया गया। इस दौरान धरना को संबोधित करते हुए कॉंग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के समाज कल्याण मंत्री और उनके नेता बीजेपी सरकार के 11 साल पूरा होने पर जश्न मना रहे हैं, लेकिन मुख्यालय के आस-पास के लोग पानी के एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।  जनता से जुड़े मुद्दों पर मंत्री और बीजेपी के जनप्रतिनिधि भी खामोश हैं। बीजेपी सरकार मे जनता बेहाल है, हर घर नल योजना भी महज काग़ज़ों तक सीमित है। इस दौरान शान्ति देवी,  प्रेमलता मिश्रा, जय प्रकाश  मीना देवी, महादेव, सीता देवी, रीना, नवमी देवी, प्रमिला देवी, राजकुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *